द एशियन स्कूल पांवटा साहिब में ओपन जिला स्तरीय अंडर-13 और 19 की चेस स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द एशियन स्कूल में ओपन जिला स्तरीय अंडर-13 व अंडर-19 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। लड़कों के अंडर-13 वर्ग में जशन गणेश नीली प्रथम, किन्शुक ठाकुर द्वितीय और भावेश ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों में रीतिका चौहान प्रथम, सेजल चौधरी द्वितीय और अनवी तृतीय स्थान पर रही। लड़कों के अंडर-19 वर्ग में माधव गर्ग प्रथम, प्रखर सिंह द्वितीय और चिराग फांडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में तेजांशी सिंगला प्रथम, कनिष्ठा द्वितीय और विजिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि दविंदर कौर साहनी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। विजेता और उप विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में सिरमौर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर जिला सिरमौर शतरंज संघ के पदाधिकारियों हितेश फांडा, अमित शर्मा ने स्कूल के चेयरमैन जगदीश तोमर, सतीश तोमर, प्रधानाचार्या विवेक ठाकुर ने स्कूल स्टाफ व प्रतियोगिता आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार प्रकट किया।