फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: परशुराम ट्रैवलर्स निजी बस में रक्षाबंधन पर रहेगी भाई-बहनों को मिलेगी मुफ्त सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुराम ट्रैवलर्स निजी बस में रक्षाबंधन पर रहेगी भाई-बहनों को मिलेगी मुफ्त सेवा
विज्ञापन

परशुराम ट्रैवलर्स के मालिक रोशन चौहान ने किया निशुल्क सुविधा का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
नघेता (सिरमौर)। सिरमौर के आंजभोज क्षेत्र में चलने वाली परशुराम ट्रैवलर्स निजी बस के मालिक ने एक अनूठी पहल की है। इस बस में रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के साथ-साथ भाइयों को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। यह बस नंबर एचपी 71-6800 पांवटा से बनौर रूट पर चलती है।
बता दें कि इस पर्व पर अब तक केवल हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में ही बहनों को निशुल्क यात्रा की सेवा दी जा रही है। परशुराम ट्रैवलर्स के मालिक रोशन चौहान ने बताया कि उन्होंने बहनों के लिए ही नहीं बल्कि बहनों के भाइयों के लिए भी किराया निशुल्क किया हैं। उन्होंने कहा कि बहनों की तरह भाई भी बहन से राखी बंधवाने के लिए बसों में सफर करते हैं। इस क्षेत्र की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है, इसलिए कलाई पर राखी बंधवाने वाले भाईयों का भी अधिकार बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी बस में भारतीय सेना के जवान के लिए निशुल्क यात्रा सेवा रहती है। जवान को सिर्फ अपना कार्ड दिखाना होता है। इस सूचना का बस के फ्रंट में बोर्ड भी लगाया हुआ है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें