फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मारपीट के मामले में चार हमलावर किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के मामले में चार हमलावर किए गिरफ्तार
विज्ञापन

कोटड़ी व्यास में एक व्यक्ति पर हमला करने का मामला
माजरा थाना पुलिस टीम ने मामले की तफ्तीश शुरू की
अदालत से हमलावरों को 28 मई तक पुलिस रिमांड मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोटड़ी व्यास में चार लोगों की ओर से मिल कर एक व्यक्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। शिकायत मिलते ही माजरा थाना पुलिस ने मारपीट मामले में चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत से चारों को 28 मई तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार माजरा थाना के तहत आने वाले कोटड़ी व्यास में व्यास नहर के समीप बसंत कुमार के साथ मारपीट की गई। इसमें हमलावरों राजेश, योगेश, धर्मवीर तथा कमल कुमार ने बसंत कुमार को घेर कर हमला कर दिया। हमले में बसंत की टांग व बाजू में गहरी चोटें आईं। मारपीट के बाद हमलावर मौके से भाग गए। घायल को उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर माजरा थाना से एएसआई आशीष कुमार, मुख्य आरक्षी समीर, एचएससी विपिन, आरक्षी चमन लाल, आरक्षी राहुल, अश्वनी, प्रेम व आरक्षी गुरदीप टीम में शामिल रहे। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। पुलिस थाना माजरा की टीम ने 24 घंटे के भीतर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने पर चारों को 28 मई तक पुलिस रिमांड मिला है।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। माजरा थाना पुलिस टीम मारपीट मामले की जांच कर रही है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें