फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर दो ट्रैक्टर संचालकों से वसूला 35,250 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
भगानी-मानपुर देवड़ा क्षेत्र में अवैध खनन में जुटे खननकारी। -संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। वन विभाग की टीम ने भगानी-मानपुर देवड़ा वन बीट में अवैध खनन पर कार्रवाई की है। वन टीमों ने यहां अवैध खनन में जुटे दो ट्रैक्टरों के संचालकों से 35,250 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग को शिकायत मिली थी कि भगानी-मानपुर दवेड़ा वन क्षेत्रों में लगातार अवैध खनन हो रहा है। इसके बाद डीएफओ पांवटा के निर्देश के बाद दो टीमों का गठन किया गया। पहली टीम में बीओ सुरेश कुमार, वनरक्षक प्रवीण कुमार और वन कर्मी मदन लाल शामिल रहे।
दूसरी टीम में प्रवीण कुमार और उनके साथी रहे। इन टीमों ने भगानी और मानपुर देवड़ा वन बीट में दबिश दी। यहां अवैध खनन में जुटे दो ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया। इनमें से एक ट्रैक्टर संचालक से 16,750 रुपये और दूसरे को 18,500 रुपये जुर्माना वसूला। डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें