फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर जेसीबी संचालक से वसूला 70 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
forest team fine to 70 thousand ruppees to jcb owners in illegale minning in ponta sahib
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभाग की टीम ने मिश्रवाला क्षेत्र में छापामारी की। इस दौरान अवैध खनन करते पकड़ी जेसीबी मशीन के संचालक से 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों को इस क्षेत्र में चोरी छिपे अवैध खनन होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद विभाग की टीम में वन परिक्षेत्राधिकारी हर्षमोहन, डिप्टी रेंजर सचिन, वन रक्षक राकेश, वनरक्षक चमन और वनकर्मी लालचंद को मौके पर गश्त के लिए भेजा।
वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के लिए संदिग्ध मिश्रवाला आरक्षित वन क्यारदा में एक जेसीबी को अवैध खनन करते पकड़ा। जेसीबी आरक्षित वन के देवता खाले में खनन कर रही थी। टीम को देख कर भागने लगे। टीम ने जेसीबी का पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद वन परिक्षेत्र पहुंचाया गया। डैमेज रिपोर्ट काट कर जेसीबी संचालक-चालक से 70 हजार की जुर्माना राशि वसूली गई।
विज्ञापन

डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नदी नालों में अवैध खनन के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। अवैध खनन के लिए संदिग्ध स्थलों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें