फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने नष्ट की अवैध शराब की चलती भट्ठी और 200 लीटर लाहन

विज्ञापन
भगाणी के माजरी जंगल में अवैध शराब नष्ट करते वन विभाग के कर्मी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब/पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब वन मंडल के भंगाणी परिक्षेत्र की टीम ने माजरी स्थित वन क्षेत्र में बुधवार को छापामारी की। इस दौरान चलती अवैध शराब की भट्ठी व लैट्टियों को नष्ट कर दिया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कोई भी व्यक्ति जंगल में शराब तैयार करते नहीं मिला। इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिल रही थी कि माजरी वन क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण कार्य जोर पकड़ने लगा है। इसके बाद टीम में बीओ हर्षवर्धन, वनरक्षक सचिन और वनकर्मी मोहीराम की टीम गठित कर इस क्षेत्र में कार्रवाई के लिए भेज दी गई।
टीम ने छापामारी के दौरान शराब की भट्ठी और 200 लीटर लाहन तथा लोहे के ड्रमों को काट कर नष्ट कर दिया है। डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने बताया कि भंगानी परिक्षेत्र के माजरी क्षेत्र में कार्रवाई की गई है। इस दौरान शराब की भट्ठियों समेत 200 लीटर लाहन मौके पर नष्ट कर दी गई है। वन विभाग की टीम की अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें