फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वन विभाग अगस्त में शुरू करेगा बंदरों को पकड़ने का कार्य, 400 बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। लोगों के लिए परेशानी का सबब बने बंदरों को पड़कने को लेकर जल्द वन विभाग अभियान शुरू कर रहा है। नाहन में वन विभाग को 400 बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य मिला है। विभाग के अनुसार, अगस्त माह में यह कार्य शुरू होगा। बता दें कि शहरों के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग बंदरों की समस्या से काफी परेशान हैं। शहरों में जहां लोगों पर बंदरों के हमलों के मामले सामने आते हैं, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बंदर किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। समस्या को लेकर समय-समय पर लोग विभाग से शिकायत भी करते हैं। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में फलदार पेड़ों पर फल लगे हैं और यह फल पकने को तैयार हैं, लेकिन बंदरों के नुकसान से बागवान चिंतित हैं। दिन के समय बागवानों को कड़ी निगरानी रखनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुछ देर भी निगरानी न रखें, तो बंदर काफी नुकसान पहुंचा देते हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में बंदरों का इतना आतंक बढ़ गया है कि राहगीरों के हाथ से सामान छीनकर ले जाते हैं। बच्चों और महिलाओं पर बंदरों के घर में घुसकर हमले किए जाने के मामले अकसर सामने आते हैं।
विज्ञापन

400 बंदर पकड़ने का लक्ष्य

शहरों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेश आ रही बंदरों की समस्या संज्ञान में है, जिसको देखते हुए वन विभाग को 400 बंदर पकड़ने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। फिलहाल, गर्मी अधिक है। ऐसे में अगस्त महीने में बंदरों को पकड़ने को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

- अवनी भूषण राय, डीएफओ, वन विभाग नाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें