खालसा फुटबॉल क्लब की ओर से नाहन के चौगान मैदान में प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। खालसा फुटबॉल क्लब की ओर से नाहन के चौगान मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गोविंदगढ़ एफसी और गुलशन फुटबॉल क्लब खरड़ के बीच होगा। सेमिफाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूट आउट से गोविंदगढ़ एफसी ने नाहन और गुलशन एफसी खरड़ ने मैन सिटी पांवटा को हराया।
क्लब के अध्यक्ष मिलन सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेल खेलो, नशा छोड़ो थीम पर आयोजित की गई। इसमें जिला सिरमौर की 6 और बाहरी राज्यों की 9 टीमों ने भाग लिया। पिछले दो वर्षों से क्लब लगातार इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहा है। संवाद