फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खाद्य सुरक्षा विभाग की नाहन में दी दबिश, 4 खाद्य वस्तुओं के भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को नाहन में दबिश दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अगुवाई में टीम ने पनीर सहित चार खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे। जांच के लिए सैंपल लैब भेजे जाएंगे।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप की अगुवाई में नाहन के नया बाजार क्षेत्र में औचक दबिश दी। इस दौरान टीम ने कई दुकानों पर जांच की तथा अलग-अलग दुकानों से चार खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे। उन्होंने खुला पनीर, दुकानों में तलने के लिए प्रयोग किए जा रहे खाद्य तेल, लिफाफे में बंद चिप्स सहित कार्बोनेटिड वाटर के सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। अनियमितता पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने दुकानदारों को सफाई का भी विशेष ध्यान रखने को लेकर हिदायत दी। दुकानदारों को खाद्य वस्तुओं को ढककर रखने को लेकर भी जागरूक किया गया ताकि बीमारियां फैलने का खतरा कम से कम हो।

बता दें कि पिछले कुछ समय से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जिला के अलग-अलग क्षेत्रोंं में जांच के लिए सैंपल एकत्रित कर रही है। इसमें खाद्य सुरक्षा विभाग की ददाहू, राजगढ़, पांवटा साहिब, कालाअंब आदि क्षेत्रों में जाकर सैंपल भरे थे। इसके अतिरिक्त हाल ही में नाहन के समीप दोसड़का में बाहरी राज्यों से आने वाले दूध की भी गुणवत्ता की जांच की गई थी।

टीम की अचानक दबिश से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारों ने सोमवार को बाजार बंद के दौरान दुकानें खोल रखी थी, वह जानकारी मिलने के बाद दुकानें बंद कर निकल गए।
विज्ञापन


विभाग की टीम ने नाहन के नया बाजार में सोमवार को चार खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे। सैंपल्स को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

-डाॅ. अतुल कायस्थ, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग सिरमौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें