फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आने वाले खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करें विभाग : विवेक शर्मा

विज्ञापन
नाहन में जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक के दौरान अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से आने वाले खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करें विभाग : विवेक शर्मा
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में सहायक उपायुक्त ने दिए निर्देश

वित्तीय वर्ष में मिलावटी सामान बेचने वाले 28 कारोबार कर्ताओं पर 3.40 लाख रुपये जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में हुई जिसकी अध्यक्षता सहायक उपायुक्त विवेक शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त को सभी कारोबार कर्ताओं के लाइसेंस पंजीकरण करने, नाहन शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले दूध, ब्रेड, मिठाइयों के सैंपल लेने और मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से जिले में सैंपल करवाने के निर्देश दिए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. अतुल कायस्थ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जिले में 5,257 लाइसेंस व पंजीकरण किए गए। इनसे करीब 15 लाख रुपये की फीस प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान मिलावटी सामान बेचने वाले 28 खाद्य कारोबार कर्ताओं को इस वित्तीय वर्ष के दौरान 3.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा मोबाइल फूड टेस्टिंग वेन 1709 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 340 सैंपलों को खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी शिवांगी धीमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर, अमित अग्रवाल, सुरेश शर्मा, हलवाई यूनियन के प्रधान नरेश सैनी आदि मौजूद रहे।

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें