फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब की मारकंडा नदी तट पर छठ पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 07 Nov 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
कालाअंब में पूर्वांचलि लोग छठ पूजा के लिए मारकण्डा नदी की ओर जाते हुए। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

कालाअंब में रह रहे हजारों पूर्वांचल के परिवारों ने परिवारों ने सामूहिक रूप से मनाया पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मारकंडा नदी में वीरवार को छठ पर्व के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ा। लोगों ने छठ पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। वीरवार शाम 4:00 बजे से ही मारकंडा नदी के तट पर हजारों लोगों ने पूजा अर्चना शुरू की।
केले और ईख स्थापित कर लोगों ने सूर्यदेव और षष्ठी माता की पूजा की और सूर्यास्त से पहले सूर्यदेव को अर्घ्य देकर संतान की सुख शांति व लंबी आयु की कामना की। कालाअंब क्षेत्र में रह रहे हजारों पूर्वांचल के परिवारों ने छठ पर्व के उपलक्ष्य में मारकंडा नदी के तट पर सामूहिक रूप से छठ पर्व मनाया।
विज्ञापन

लोगों में निर्मला देवी, सावित्री, माया, सुनीता, रीना, प्रकाश, अनिल, अंकित और राधेश्याम ने बताया कि छठ पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और बंगाल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कालाअंब में भी पूर्वांचल के हजारों लोग रहते हैं जो सामूहिक रूप से इस त्योहार को मनाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये त्योहार भी दीपावली की तरह ही मनाया जाता है। इसमें सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन माताएं अपनी संतानों के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। ये पर्व संतान की आरोग्यता और आयु वृद्धि के लिए मनाया जाता है।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें