फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बारिश से पांच सड़कें बंद; यातायात ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
सिरमौर जिला के ददाहू-संगड़ाह सड़क पर खड़कोली के समीप हुआ भूस्खलन। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में बारिश के बीच नुकसान का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ददाहू में बस स्टैंड का पिछला हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। क्षतिग्रस्त हुए भवन में दो कमरे और बरामदा पूरी तरह ढह गया है। फिलहाल, बस स्टैंड पर यात्रियों के प्रतीक्षालय को बंद करवा दिया है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन

बारिश के बीच जारी भूस्खलन से बनकलां के गड्डा-भुड्डी में गोपाल सिंह के पक्के मकान और गोशाला को 1.20 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। इसके साथ-साथ पच्छाद के बुधराम की पशुशाला को भी 10 हजार का नुकसान हुआ है। जिले में बारिश के चलते हुए मंगलवार को भूस्खलन से शिलाई क्षेत्र में पांच सड़कें बंद रहीं। इससे विभाग को 12.40 लाख रुपये का नुकसान हुआ। लिहाजा, लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा नाहन के मुख्य बस स्टैंड के समीप बरसात के चलते मनीष शर्मा का कच्चा स्टोर क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, स्टोर में सामान आदि नहीं था। इसकी जानकारी पीड़ित परिवार ने प्रशासन को दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ददाहू में कई दशक पहले बने पुराने बस स्टैंड का पिछला हिस्सा बारिश थमते ही अचानक धराशायी हो गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान पिछले हिस्से में कोई भी यात्री और निगम का कोई कर्मचारी नहीं था। जबकि, घटना के वक्त मंगलवार दोपहर बाद बस अड्डे पर सवारियों की भारी भीड़ जमा थी। यदि भवन का अगला हिस्सा गिरा होता तो कई जानें जा सकती थीं। क्षतिग्रस्त हुए पिछले हिस्से में केवल दो कमरों सहित एक बरामदा मौजूद था जिसमें निगम का मिस्त्री भी रह रहा था। भवन के ढह जाने से मिस्त्री का सामान और टूल आदि ही नष्ट हुए हैं। जबकि, अगले हिस्से में यात्रियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय के साथ-साथ बुकिंग कैबिन और चालक-परिचालकों के आराम करने का एक कक्ष भी है। यह भवन करीब 50 से 60 वर्ष पुराना बताया जा रहा है, जो जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। पिछले हिस्सा ढहने से भवन के अगले हिस्से के गिरने की संभावनाएं भी पैदा हो गई हैं। भवन गिरते ही बस अड्डा परिसर में अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि उस दौरान भवन के पिछले हिस्से में भी कोई नहीं था। वरना हादसा बड़ा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि भवन के पिछली हिस्से में कुछेक दुकानदार शौचालय की ओर भी पहुंचते हैं लेकिन घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। अड्डा प्रभारी ने तुरंत इसकी सूचना निगम के अधिकारियों को देने के साथ ही प्रतीक्षालय को बंद कर दिया ताकि यात्री हादसे वाली जगह न जा पाएं। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ददाहू राजेश शर्मा और बीआरओ विकास थापर ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उधर, अड्डा प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना आला अधिकारियों को दे दी गई है। हादसे में किसी भी तरह कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। केवल मिस्त्री का सामान और टूल आदि ही नष्ट हुए हैं।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीएन पराशर ने बताया कि मलबा गिरने से शिलाई में पांच सड़कें बंद हैं, जिन्हें आवाजाही के लिए बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें