फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डीएवी स्कूल नाहन की छात्रा रिजा हुसैन ने जीती भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

डीएवी स्कूल नाहन की छात्रा रिजा हुसैन ने जीती भाषण प्रतियोगिता
श्री सत्य साईं सेवा समिति ने साईं बाबा की जयंती पर करवाई स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री सत्य साईं सेवा समिति सिरमौर की ओर से श्री सत्य साईं बाबा की 98वीं जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को साईं हॉल रानीताल में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका विषय जीवन की सफलता और पूर्णता के लिए निरंतर आत्म निरीक्षण की आवश्यकता और महत्व रहा।
प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिक नसीम मोहम्मद दीदान, समिति के संयोजक अनूप भटनागर और विधि छात्र जय आदित्य गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका अदा की। मंच का संचालन जिला बाल विकास समन्वयक निरूपमा जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें डीएवी स्कूल नाहन की छात्रा रिजा हुसैन ने पहला, एवीएन स्कूल नाहन की नंदिनी सैनी व पारंगत स्कूल की कशिश ने संयुक्त रूप से दूसरा और एसवीएन स्कूल नाहन की मृणाल कौर ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान, केएल पराशर, वेद प्रकाश गुरूजी, परमवीर भटनागर और शशि शर्मा आदि मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें