जागरूकता रैली के शुभारंभ मौके पर नारग स्कूल के स्वयं सेवी विद्यार्थी। संवाद
जंगल में आग लगने के कारणों और बचाव के उपायों की दी जानकारी
नारग स्कूल में हुआ कार्यक्रम, स्वयं सेवकों ने जागरूकता रैली भी निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पीएम श्री पंडित दुर्गा दत्त राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग में वन विभाग के तत्वावधान में वन अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी नारग दिनेश कुमार, वन रक्षक मानगढ़ खेम सिंह, वन रक्षक वासनी रामेंद्र सिंह, वन रक्षक ऊंचाकोट शीतल ठाकुर, वन रक्षक नारग पूनम शर्मा, सेवादार नारग शमशेर सिंह की टीम ने बच्चों और पूरे विद्यालय परिवार को जंगल में आग लगने के कारणों और बचाव के उपायों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी।
विद्यालय की पलाश ईको क्लब इकाई की प्रभारी पूजा चौहान के नेतृत्व में विद्यार्थी स्वयं सेवकों की ओर से विद्यालय से लेकर नारग बाजार तक एक जागरुकता रैली निकाली गई। एनएसएस इकाई प्रभारी कुसुम जोशी व सुमित शर्मा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की ओर से विद्यालय और आसपास के स्थानों पर साफ-सफाई करवाई गई। विद्यालय प्रधानाचार्य रोहित वर्मा ने वन विभाग टीम का विद्यालय की ओर से आभार प्रकट किया और बच्चों को विभाग की टीम की ओर से प्रदान की गई जानकारी को अमल में लाने के लिए कहा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को जलपान करवाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।
संवाद
जागरूकता रैली के शुभारंभ मौके पर नारग स्कूल के स्वयं सेवी विद्यार्थी। संवाद