फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा वन मंडल के माजरा वन रेंज में 5वीं बार दहक उठे जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
-वन क्षेत्र में आग पर काबू पाने में वन विभाग कर रहा कड़ी मेहनत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। सिरमौर जिले के पांवटा वन मंडल के तहत आने वाली माजरा वन रेंज में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को फिर से माजरा वन रेंज धधक उठी। यह इस क्षेत्र में आग लगने की लगातार 5वीं बड़ी घटना है, जिसे लेकर विभाग ने गहरी चिंता व्यक्त की है।
बीती रात तक वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जोहडो वन बीट में लगी आग पर काबू पाया ही था कि अगले ही दिन दोपहर में शरारती तत्वों ने फिर से अलग-अलग जगहों पर आग लगा दी। इस बार आग ने एक ही बीट में लंबे-चौड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और देर शाम तक कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन

बता दें कि माजरा वन रेंज, धौलाकुआं, सैन वाला, नया गांव, जोहड़ो, पुरु वाला, बहराल के आसपास घनी आबादी और औद्योगिक क्षेत्र हैं। इसके अलावा यह वन्य प्राणी क्षेत्र की सीमा हरियाणा से भी जुड़ी है, जिसका फायदा उठाकर शरारती तत्व आग लगाकर भाग जाते हैं।
माजरा रेंज के आरओ सचिन शर्मा ने बताया कि आग की घटनाओं से लगभग 30 बीघा क्षेत्र प्रभावित हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए विभाग के कर्मचारी दिन-रात मौके पर डटे हुए हैं। डीएफओ वेद प्रकाश शर्मा का ग्रामीणों से सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने बार-बार लगने वाली आग को शरारती तत्वों की सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि कोई जानबूझकर जंगलों में अलग-अलग जगहों पर आग लगाकर विभाग के लिए परेशानी पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में गांव वालों के साथ बैठक कर जंगलों की सुरक्षा के लिए सहयोग मांगा है। विभाग ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800-180-116 पर दर्ज कराएं। विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि पकड़े जाने पर शरारती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें