फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब के सात उद्योगों को अग्निशमन विभाग का नोटिस, फायर एनओसी नवीनीकरण पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
-चार उद्योगों ने अनापत्ति प्रमाणपत्र के नवीनीकरण के लिए किया आवेदन, तीन को दोबारा भेजा जाएगा नोटिस
विज्ञापन

-छह अन्य उद्योगों का भी हुआ औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अग्निशमन अनापत्ति प्रमाणपत्र (फायर एनओसी) के नवीनीकरण में लापरवाही बरतने वाले सात उद्योगों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें रबड़, पंखे और मेटल गुड्स से जुड़े उद्योग शामिल बताए जा रहे हैं।

नोटिस मिलने के बाद चार उद्योगों ने फायर एनओसी के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर दिया है, जबकि तीन उद्योगों की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया जाएगा। विभाग की ओर से केवल नोटिस जारी करने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी गई है। तीन दिन पूर्व अग्निशमन विभाग की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र के छह अन्य उद्योगों का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अग्नि सुरक्षा मानकों में अनियमितताएं सामने आई हैं। विभाग इन मामलों में रिपोर्ट तैयार कर संबंधित उद्योगों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अमल में ला रहा है।
विज्ञापन

जिला अग्निशमन अधिकारी रामकुमार ने बताया कि सभी उद्योगों के लिए समय पर अग्निशमन अनापत्ति प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। हाल ही में सात उद्योगों को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से चार उद्योगों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन कर दिया है, जबकि शेष तीन उद्योगों को दोबारा नोटिस भेजे जाएंगे। इसके अलावा छह अन्य उद्योगों का निरीक्षण भी किया गया है और जहां भी अनियमितताएं मिली हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभाग का निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले उद्योगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि किसी भी संभावित अग्निकांड की स्थिति में जन-धन के नुकसान को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें