फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में हल्की बारिश से किसानों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/पुरुवाला (सिरमौर)। मंगलवार रात को सिरमौर जिले में हुई हल्की बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। बीते कुछ दिनों से बारिश न होने से जिले में गेहूं की फसल पर असर पड़ रहा था। वहीं लहसुन सहित अन्य नकदी फसलों के लिए भी बारिश की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात जिले के ऊपरी व मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। यह बारिश गेहूं, हरा चारा और बागवानी के लिए बेहद फायदेमंद है। आलू, सरसों, मटर की तैयार फसल को यह संजीवनी साबित होगी।
किसान गुरविंद्र सिंह, संतोष कुमार, दलीप सिंह, राजेश शर्मा, जीत सिंह, मेवा सिंह, सुरेंद्र सिंह, अच्छर सिंह कहना है कि किसान गेहूं की फसल की बढ़ोतरी को लेकर करीब एक माह से परेशान थे। फरवरी के प्रथम सप्ताह में मौसम साफ हो गया। मौसम का तापमान लगातार बढ़ रहा था। गेहूं की फसल के लिए दिन के समय करीब 16 डिग्री तापमान चाहिए लेकिन तापमान 20 से 30 डिग्री तक पहुंच रहा था। इस कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई थीं। मंगलवार रात को हुई इस बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ राजकुमार ने कहा कि किसानों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद होगी। खासकर गेहूं और लहसुन के लिए बारिश कारगर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें