फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई मंडल में 11 करोड़ के हुए फर्जी टेंडर : तोमर

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर वीरवारको पांवटा साहिब में पत्रकार वार्त
विज्ञापन
बोले-पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने सेवानिवृत्ति के दिन शाम साढ़े सात बजे खोले टेंडर
विज्ञापन

टेंडर रद्द न हुए तो सड़क पर उतरेगी भाजपा, स्पेलिंग गलत डालकर टेंडर किए गए हाईड
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लोक निर्माण विभाग के शिलाई मंडल से सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी के कार्यकाल में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी टेंडर खोले। यह आरोप भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आपदा मद के तहत पीडीएनए के अंतर्गत 2 करोड़ रुपये आए थे, लेकिन तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने 2 करोड़ रुपये के एवज में फर्जी तरीके से 11 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए। फर्जी तरीके से लगाए इन टेंडरों को तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। यदि सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

तोमर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंडल शिलाई में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो महीनों के भीतर लगभग 370 टेंडर लगाकर करीब 11 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से पीडीएनए के तहत आपदा के लिए 2 करोड़ रुपये आए थे, लेकिन तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने नियमों को दरकिनार कर 11 करोड़ रुपये के टेंडर फर्जी तरीके से लगाए।
तोमर ने कहा कि सरकार से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने सेवानिवृत्ति वाले दिन भी देर शाम टेंडर खोले। कुछ ऑनलाइन टेंडरों की लोकेशन हाइड की गई, ताकि वे किसी अन्य को दिखाई न दें। इसके अलावा जानबूझकर कुछ टेंडरों में शिलाई की स्पेलिंग गलत डाली गई। उन्होंने बताया कि जिस दिन संबंधित अधिकारी शाम पांच बजे सेवानिवृत्त हो चुका था, उसी दिन शाम साढ़े सात बजे भी टेंडर खोले गए। इसकी प्रतियां और पूरी जानकारी उनके पास मौजूद है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई टेंडरों में एक-एक ही अवार्ड किया गया, जो नियमों के विपरीत है।
विज्ञापन

तोमर ने मांग की कि फर्जी तरीके से लगाए गए सभी टेंडरों को तुरंत रद्द किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में संलिप्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें