फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: साहिबजादों के बलिदान को नगर कीर्तन से किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के बलिदान के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री शेरगाह साहिब दशम पातशाही निहालगढ़ से नाहन तक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिख समुदाय के लोगों ने माता गुजरी कौर और उनके चार साहिबजादों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया तथा उनकी महिमा का गुणगान किया।
नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों ने की और इसमें सिख युवाओं ने गतका का प्रदर्शन भी किया। मार्ग पर सिख युवतियां नंगे पैर सड़क को झाडू से साफ करती रहीं। बैंड-बाजे और भव्य शोभा के साथ निकले नगर कीर्तन को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे नाहन पहुंचने पर नगर कीर्तन का गुरुद्वारा साहिब परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सेवादारों ने गुरु लंगर, चाय और पानी की भी व्यवस्था की। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य भी मौजूद रहे और कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें