फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा अस्पताल में आई फ्लू रेगियों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
सिविल अस्पताल पांवटा में नेत्र रोग ओपीडी के बाहर उपचार के लिए पहुंचे मरीज: संवाद
विज्ञापन
पांवटा अस्पताल में आई फ्लू रेगियों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन

दो दिन में उपचार करवाने के लिए पहुंचे 122 मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा (सिरमौर) नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब में आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दो दिनों के भीतर ही 122 मरीज आई फ्लू के आ चुके हैं। अस्पताल में आंखों में सूजन, दर्द, लालिमा और खारिश के चलते मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

आई फ्लू से पीड़ित रमेश कुमार, चंद्रकला, स्वाति, राहुल, सुषमा तोमर, बाला और स्वस्तिक ने बताया कि दो दिनों से आई फ्लू संक्रामक वायरस की चपेट में है।
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियंका ने बताया कि नेत्र ओपीडी में हर चौथा मरीज इसी बीमारी से पीड़ित है। ओपीडी में यदि 100 मरीज पहुंचते हैं तो इनमें 60 से 70 मरीज आई फ्लू से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


डॉ. प्रियंका ने बताया कि यदि आपकी आंखें तेजी से लाल हो, लगातार आंसू आना, जलन, खुजली हो तो ये आई फ्लू के प्रमुख लक्षण में से ही हैं। संक्रमण से कभी-कभी तो बच्चों को बुखार भी आ सकता है। इसलिए सावधानी बरतें और चिकित्सक से उपचार करवाएं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि दो दिनों में 122 से अधिक मरीज आई फ्लू के आ चुके हैं।

सिविल अस्पताल पांवटा में नेत्र रोग ओपीडी के बाहर उपचार के लिए पहुंचे मरीज: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें