डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी प्रदान करते प्राध्यापक। संवाद
ददाहू कॉलेज में छात्र-छात्राओं को दी छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी
नोडल अधिकारी प्रो. दिनेश शर्मा ने इसका लाभ उठाने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय डिग्री कॉलेज ददाहू में विद्यार्थियों को प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से प्रदान की जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई।
छात्रवृत्ति योजना के नोडल अधिकारी प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को कल्पना चावला, एससी, एसटी, ओबीसी, अपंगता और बीपीएल आदि छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर विद्यार्थी अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को अपना आधार कार्ड संबंधित बैंक से लिंक करवाना और अभिभावकों के आय प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य नीलम अंगिरस ने भी विद्यार्थियों को अलग-अलग श्रेणियों में मिलने वाली छात्रवृत्ति को लेकर जागरूक करते हुए इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। संवाद