फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन जेल में 82 कैदियों की जांची आखें और दी मुफ्त दवाएं

विज्ञापन
आदर्श केंद्रीय कारागार जेल नाहन में लगे शिविर में कैदियों की आंखें जांचते डाक्टर। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

नाहन जेल में 82 कैदियों की जांची आखें, दी मुफ्त दवाएं
साईं बाबा की जयंती पर साईं समिति ने लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भगवान श्री सत्य साईं बाबा की 98 जयंती पर सुबह पांच बजे ज्योति प्रज्वलन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद केंद्रीय आदर्श कारागार जेल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।
इसमें संजीवनी आई केयर सेंटर नाहन से आई टीम ने कैदियों की आंखों की जांच की। शिविर के दौरान 82 कैदियों की आंखों की जांच की गई। इसमें 59 लोगों को चश्में वितरित करने के लिए चयनित किया गया। इनको दिसंबर महीने में चश्में वितरित किए जाएंगे। जरूरतमंद रोगियों को दवाएं भी दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के संयोजक अनूप भटनागर, प्रोफेसर अमर सिंह चौहान ने श्री सत्य साईं बाबा के प्रेम नामस्मरण, सेवा साधना के संदेश को कैदी भाई बहनों के साथ साझा किया। इस अवसर पर उनको श्रीमद्भागवत कथा की 34 प्रतियां भी वितरित की गईं।
जिला प्रेम तरु समन्वयक के एल पराशर, डॉ. अत्तर सिंह व वेद प्रकाश भी मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें