फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर ज्वालापुर के समीप हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसा एनएच पर ज्वालापुर के समीप हुआ जहां 65 वर्षीय राम प्रकाश पुत्र मनसाराम निवासी ज्वालापुर, डाकघर निहालगढ़, तहसील पांवटा साहिब सड़क को पार कर रहे थे। इस बीच राजबन की ओर से एक मोटरसाइकिल एचपी17जी-7402 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको परिवार के लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें