फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पीएमश्री छात्र स्कूल पांवटा के विद्यार्थियों ने की शैक्षणिक यात्रा

विज्ञापन
शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे पीएमश्री छात्र स्कूल पांवटा साहिबके छात्र व स्टॉफ: स्रोत: स्टॉफ
विज्ञापन
विद्यार्थियों में भौतिक, मानसिक ज्ञान का विकास होगा : डॉ. प्रेमपाल
विज्ञापन

यात्रा के दौरान साइंस सीटी देहरादून, चंडीगढ़ और कुरुक्षेत्र का भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब की ओर से एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने विभिन्न धार्मिक, ऐतिहासिक स्थानों पर भ्रमण किया। विभिन्न स्थलों का भ्रमण करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में भौतिक तथा मानसिक विकास हो सकेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण-एक्सपोजर विजिट से बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान तथा कौशल का विकास होता है। स्कूली बच्चों में धैर्य,सहयोग की भावना आती है। यह भ्रमण बच्चों के भौतिक तथा शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने देहरादून साइंस सिटी और मानसी डियर पार्क तथा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र भ्रमण पर ज्योति सर, साइंस सिटी सेंटर, पैनोरमा, ब्रह्मसरोवर का भ्रमण करवाया गया। 11वीं तथा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को चंडीगढ़ भेजा गया है, जहां पर विद्यार्थी बर्ड पार्क व तीन म्यूजियम में गए। ऐतिहासिक म्यूजियम, आर्किटेक्चर म्यूजियम तथा आर्ट गैलरी में विद्यार्थियों ने बहुत सारी जानकार प्राप्त की। यात्रा से लौटे छात्रों ने कहा कि यह भ्रमण पीएमश्री विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक बहुत सुंदर प्रयास रहा है।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान विद्यालय की उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, नरेश शर्मा, सुमति शर्मा, खजान सिंह चौहान, राकेश मोहन, जतिंदर कौर, निर्मल सिंह, राजेंद्र सिंह और संतोष समेत स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें