फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर के शीतकालीन विद्यालयों में सालाना एसए-2 परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन विद्यालयों के 11129 बच्चे दे रहे सालाना परीक्षा
विज्ञापन


बोर्ड के तीसरी, पांचवीं और आठवीं के बच्चे की भी शुरू हुई सालाना परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शीतकालीन स्कूलों में वीरवार से एसए-2 परीक्षा का शुभारंभ हुआ। एसए-2 परीक्षाओं के साथ ही तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का भी शुभारंभ हुआ। पहले दिन छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषय का पेपर दिया। राजकीय उच्च पाठशाला लझोगड़ी में छठी कक्षा के 4, सातवीं के 10 और आठवीं के 8 बच्चों ने अपने-अपने विषय का पेपर दिया।

बता दें कि जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन के माध्यम से शीतकालीन अवकाश वाले जिले की 473 प्राथमिक और 208 माध्यमिक व उच्च पाठशालाओं में इन परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इस एसए-2 वार्षिक परीक्षा में पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा के 11129 बच्चे शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के बच्चे भी बोर्ड की सालाना परीक्षा देंगे। इन कक्षाओं के प्रश्न पत्र सीधे धर्मशाला बोर्ड से स्कूलों को पहुंचे हैं। शेष पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षाओं के प्रश्न पत्र समग्र शिक्षा शिमला की ओर से जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन के माध्यम से स्कूलों को उपलब्ध करवाए गए हैं।
जिला की रिसर्च एवं मूल्यांकन समन्वयक एकता शर्मा ने बताया कि पहले दिन छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों ने अपने-अपने विषय का पेपर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें