कालाअंब/पांवटासाहिब (सिरमौर)। एचडीएफसी बैंक की कालाअंब शाखा ने वीरवार को अपने सामाजिक दायित्व के तहत एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बैंक कर्मियों के साथ स्थानीय उद्योगों के मजदूरों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। ब्लड बैंक नाहन की टीम में शामिल डॉ. अभय ठाकुर, स्टाफ नर्स स्वाति, अमृत और तकनीशियन कनु ने सेवाएं दीं। बैंक प्रबंधक गौरव ने बताया कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक है और बैंक भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। स्थानीय निवासियों संजय कुमार, मोहित, अरुण और आशीष ने भी बैंक की इस सामाजिक पहल की प्रशंसा की। इस मौके पर क्लस्टर हेड अमृतपाल, आदिल खान और साहिल गुप्ता मौजूद रहे। उधर, एचडीएफसी बैंक की पांवटा साहिब शाखा की ओर से पांवटा साहिब में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मेडिकल कॉलेज नाहन की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निशि जसवाल और उनकी टीम ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर अभिषेक पठानिया व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।