फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंकित ने 480 अंकों के साथ स्कूल में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल पीच वैली इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ का परिणाम शानदार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। गुरुकुल पीच वैली इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ का सीबीएसई बोर्ड का 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्य अनु दानी ने बताया कि कला संकाय में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अंकित कुमार ने 480/500 (96 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। राघवन पंडित ने 478/500 (95.6 प्रतिशत) अंकों के साथ द्वितीय और विवेक चौहान ने 468/500 (93.6 प्रतिशत) अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


कनक और सना ने 455/500 (91 प्रतिशत) अंकों के साथ चतुर्थ स्थान और दक्ष ठाकुर ने 451/500(90.2 प्रतिशत) अंक लेकर पांचवां स्थान हासिल किया है। अंग्रेजी विषय में 5, हिंदी में 10, इतिहास विषय में 5, राजनीति विज्ञान में 7, शारीरिक शिक्षा में 2 और आईपी में 3 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


विद्यालय के अध्यक्ष सतीश ठाकुर ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का श्रेय शिक्षकों को दिया है। उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें