नाहन (सिरमौर)। पर्यावरण समिति नाहन ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिडावाली के बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्र दिए। स्कूल में आयोजित सादे समारोह में पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी की देख-रेख में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. सुरेश जोशी, ओंकार जमवाल, सरोज जमवाल, केके पराशर व केके सोहल ने सभी विद्यार्थियों को स्वेटर, जूते और मौजों का वितरण किया। इसके बाद सभी बच्चों को बिस्कुट और चॉकलेट भी बांटे गए। संवाद