फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाल के रिहायशी इलाके में घुसे हाथी, मची अफरातफरी

विज्ञापन
पांवटा साहिब में हिमाचल- उतराखंड की सीमा पर स्थित कुल्हाल के समीप पहुंचे जंगली हाथी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ांवटा साहिब (सिरमौर)। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की सीमा पर बुधवार को करीब आधा घंटा तक अफरा-तफरी मची रही। एक हाथिन व उसका बच्चा जंगल के समीप से नहर किनारे होकर रिहायशी इलाकों की तरफ पहुंच गया। हिमाचल की सीमा से लगते कुल्हाल में नहर के समीप रहने वाले गुज्जर परिवारों व पर्यटकों ने इन हाथियों को वापस जंगल की तरफ खदेड़ दिया।
विज्ञापन

पांवटा निवासी पार्षद नवीन शर्मा, निखिल कपिल, अखिल शर्मा, राधा, किरण व भरत राणा ने बताया कि बुधवार को उस वक्त लोग काफी भयभीत हो गए, जब एक हाथिन व उसका बच्चा भटकते हुए रिहायशी इलाके हिमाचल सीमा में कुल्हाल नहर के पास आ धमके। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास क्षेत्र के परिवारों ने अपने बच्चों को आगाह कर घरों की तरफ भेज दिया। बाबा भूरेशाह जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी सुरक्षित स्थलों पर जाकर राहत की सांस ली। हाथियों के पहुंचने की सूचना मिलने पर नहर के आसपास रिहायशी भवनों से लोग बाहर निकल गए। मिलकर पटाखे-टीन बजा कर किसी तरह से नहर के रास्त कुल्हाल पहुंचने से पहले वापस उत्तराखंड के जंगलों की तरफ हाथियों को खदेड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तराखंड के राजाजी पार्क से हिमाचल के क्षेत्र में हर वर्ष हाथियों के झुंड पहुंच जाते है। पांवटा निवासी देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार, प्रदीप चौहान, सुखविंद्र सिंह, परवेज खान, संजय कुमार, जितेंद्र सिंह व असलम का कहना है कि हर वर्ष हिमाचल क्षेत्र में पहुंच कर पांवटा के बहराल व बातामंडी के गांव में हाथी पहुंचते है। इस वर्ष भी पिछले कुछ माह में फसलों व एक किसान का ट्यूबवैल तोड़ कर काफी क्षति पहुंचा चुके है। बताते चलें कि 3 वर्ष पहले बहराल क्षेत्र में एक हाथी संदिग्ध रुप से खेतों में मृत मिलने से सनसनी फैल गई थी। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि खेतों में फसलों पर छिड़की गई दवाइयों के चलते हाथी की मौत हुई थी।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें