फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी पर सवार भोलेनाथ की धूमधाम से निकली बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। महाशिवरात्रि पर्व से पहले भोलेनाथ के जयकारों से शहर की वादियां गूंज उठीं। बुधवार को ऐतिहासिक रानीताल से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। भोले नाथ की बारात में भूत, पिशाच और शिवगणों ने भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। नंदी पर सवार भोलेनाथ ने डमरू पर तांडव भी किया। शिव की बारात ऐतिहासिक रानीताल से शुरू होकर कच्चा टैंक, दिल्ली गेट, माल रोड़ व गुन्नूघाट से होते हुए पक्का टैंक होकर रानीताल स्थित शिव मंदिर पहुंची। इस दौरान सैकड़ों श्रद्घालुओं ने शिव के दर्शन किए और प्रसाद भी ग्रहण किया। नव युवा शिव मंडल रानीताल की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य पर शिव की भव्य बारात का आयोजन किया गया। 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर दिनभर रानीताल शिव मंदिर में प्रसाद विरतण किया जाएगा। साथ ही चार प्रहर पूजा का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
भाजपा जिला अध्यक्ष ने शोभायात्रा में शिरकत
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने भव्य शोभायात्रा में शिरकत की। उन्होंने भगवान शिव की भव्य बारात को श्रद्धापूर्वक रवाना किया। विनय गुप्ता ने सभी शिवभक्तों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश में नाहन शहर सांप्रदायिक सद्भावना की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करता है। शोभा यात्रा के अवसर पर वार्ड 9 के पार्षद एवं नव युवा मंडल के सदस्य शुभम सैनी, महेश सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नवयुवक मंडल रानीताल पिछले 17 सालों से शिवरात्रि के अवसर पर शहर में शिव बारात का आयोजन करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें