फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन रोड और मैनथापल क्षेत्र में छह घंटे बाधित रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन रोड और मैनथापल क्षेत्र में छह घंटे बाधित रही बिजली
विज्ञापन

जोहड़ों स्थित सब-स्टेशन में पीटी खराब होने से हुई समस्या

संवाद न्यूज़ एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत नाहन रोड और मैनथापल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 5:30 बजे से दोपहर तक लगभग छह घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोहड़ों स्थित सब-स्टेशन में पीटी खराब होने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

विद्युत आपूर्ति ठप होने लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, दोपहर तक व्यवसायियों का कामकाज भी प्रभावित रहा। व्यवसायी राकेश गर्ग, मोहित, कमल कुमार, चेतन और विजय ने बताया कि ऑनलाइन कार्य करने में काफी परेशानी हुई। बिलों का आदान प्रदान और आवश्यक कार्य विद्युत आपूर्ति ठप होने से बाधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत उपमंडल कालाअंब के सहायक अभियंता वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि जोहड़ों सब स्टेशन में तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बोर्ड के कर्मचारी तकनीकी खराबी ठीक करने में लगे हुए थे। बारिश के कारण कार्य करने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें