फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस कार्य के लिए ऋण ले रहे, पैसा उसी में लगाएं : नितिन गर्ग

विज्ञापन
हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स हाउस इंडस्ट्रीज गोंदपुर में यूनियन बैंक की ओर से एक आउटरीच कार्यक्रम मे
विज्ञापन
जिस कार्य के लिए ऋण ले रहे, पैसा उसी में लगाएं : नितिन गर्ग
विज्ञापन

गोंदपुर में यूनियन बैंक ने आयोजित किया आउटरीच कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स हाउस इंडस्ट्री एरिया गोंदपुर में शुक्रवार को यूनियन बैंक की ओर से सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के तहत आउटरीच कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें तीन दर्जन के छोटे-बड़े लाभार्थियों ने भाग लिया। यूनियन बैंक के एमएसएमई प्रमुख नितिन गर्ग, पांवटा यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक दिग्विजय, प्रबंधक सुरेंद्र जोशी, मार्केटिंग प्रबंधक ज्ञानेंद्र एवं स्टाफ भी मौजूद रहा।

एमएसएमई प्रमुख नितिन गर्ग ने कहा कि जिस कार्य के लिए बैंक से ऋण ले रहे हैं, पैसे को उसी कार्य में लगाएं। साथ ही समय पर ऋण की राशि जमा करें, ताकि आने वाले दिनों में बैंक इससे भी अधिक ऋण स्वीकृत कर सके। उन्होंने कहा कि बैंक की ओर से कारोबार बढ़ाने के लिए एमएसएमई योजना के तहत कम ब्यास दर पर ऋण सुविधा दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने डिजिटल बैंकिंग, स्वयं सेवा बैंकिंग, ऑनलाइन ऋण आवेदन, यूनियन एमएसएमई सुपरफास्ट एसटीपी की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंबर अध्यक्ष सतीश गोयल, उद्योगपति अरुण गोयल, एनपीएस सहोता ने भी कई बारीकियों से इस योजना को जाना। इस अवसर पर उद्योगपति राजीव, राकेश गुप्ता, सुनील शर्मा, जगदीश सैनी, तपेंद्र सिंह, प्रवेश समेत लाभार्थी मौजूद रहे।

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें