फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रतिबंधित नाहन बाजार में लगातार दौड़ रहे दोपहिया वाहन

विज्ञापन
नाहन में बैठक के दौरान मौजूद बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


बोले- बुजुर्गो, महिलाओं और बच्चों को खरीदारी करनी हो गई मुश्किल

नाहन में बैठक के दौरान मांगों और समस्याओं पर की विस्तार से की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। शहर के मुख्य बाजार में अदालत ने दिन के समय वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बाद भी यहां दिन भर वाहन दौड़ रहे हैं। त्योहारी सीजन में लोगों की भारी भीड़ बाजार में खरीदारी करने के लिए आ रही है, इसके बाद भी दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम है। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर संघ (एचपीएसईबी) पेंशनर संघ ने गहरा रोष प्रकट किया है।
नाहन में हुई मासिक बैठक के दौरान महासचिव कमलेश पुंडीर ने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि बाजार के लिए अदालत की ओर से दिए गए आदेशों की अनुपालना सख्ती से की जाए। बैठक में कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े मुद्दे भी छाए रहे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने की, जबकि कार्यवाही का संचालन महासचिव कमलेश पुंडीर ने किया। कमलेश पुंडीर ने सबसे पहले 30 सितंबर को शिमला में केंद्रीय कार्यकारिणी और बिजली बोर्ड के बीच हुई बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बैठक में की गई चर्चा को क्रमवार बैठक में रखा। उन्होंने कहा कि बैठक में 70 से 75 साल की आयु के पेंशनरों को उनके देय लाभ इसकी माह करने का आग्रह किया गया है। बैठक में रिवाइज पेंशन का भुगतान शीघ्र करने पर भी सहमति जताई गई।
उन्होंने कहा कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनरों को उनकी ग्रेज्युटी और छुट्टियों का बकाया भी शीघ्र देने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा महंगाई भत्ते में समेत दूसरी देनदारियों को भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन


बैठक में पेंशनरों के समक्ष पेश आ रही समस्याओं को भी सुनकर उनका भी निदान किया गया। इस मौके पर अश्वनी गौतम, सुशील, बलवंत सिंह, विनोद सिंगल, विजय सोहन, आशिक अली, बुधराम, लियाकत अली, मोहम्मद अली, जाकिर रहमान, भगतराम, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

संवाद

नाहन में बैठक के दौरान मौजूद बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें