फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बिजली लाइन की मरम्मत के नाम पर नियमित शट्डाउन, आंख मिचौली तब भी जारी

विज्ञापन
आशिक अली। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

बिजली लाइन की मरम्मत के नाम पर नियमित शट्डाउन, आंख मिचौली तब भी जारी
नाहन में दिन में कई-कई बार बिजली जाने पर लोगों में रोष
बिजली कब चली जाए कोई समय नहीं, लोगों के कीमती उपकरण भी हो रहे खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में बिजली की आंख मिचौली जारी है। यहां दिन में कई-कई बार बत्ती गुल हो रही है। इससे नाहन शहर के 13 वार्डों की करीब 35 हजार की आबादी प्रभावित है। मंगलवार रात और बुधवार सुबह और दिन को भी शहर के कई इलाकों में कई बार बिजली गई। ऐसे में उमस और गर्मी से लोग बेहाल दिखे। इससे लोगों में रोष देखा गया।
लोगों का आरोप है कि विभाग एक ओर मरम्मत के नाम पर पूरा दिन बिजली बंद रखता है। उसके बाद भी लगातार अघोषित कटों से लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग ने मरम्मत के नाम पर सोमवार को ही में पूरा दिन बिजली बंद रखी। मंगलवार रात को काफी देर तक बिजली गुल रही। बुधवार सुबह और दिन में फिर से कई बार बिजली चली गई। विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल राणा ने बताया कि देर रात को बिजली लाइन में खराबी आने के कारण ऐसा हुआ। एक खराबी को ठीक किया तो दूसरी आ गई। अब बिजली की आपूर्ति नियमित है।
विज्ञापन

-क्या कहते हैं लोग-
1. रानीताल निवासी आशिक अली ने कहा कि अभी एक दिन पहले ही पूरा दिन शट्डाउन लिया हुआ था। मंगलवार रात से फिर कई बार बिजली गई। रात को नींद भी टूट गई, मच्छरों ने काट-काट कर बुरा हाल कर दिया। सुबह काम के समय फिर बिजली नहीं थी।
2. ढाबों निवासी सरिता ठाकुर ने कहा कि बिजली कब चली जाए, इसका कोई समय नहीं है। एक बार गई तो काफी देर बाद नहीं आती। सोमवार ही शट्डाउन था, अब फिर बार-बार बिजली जाने से सुबह काम करने में दिक्कतें हुई। दिन में खाना बनाना आफत हो गया।
3. बड़ा चौक निवासी राकेश गर्ग ने कहा कि लंबे समय से बिजली की तारों की मरम्मत के नाम पर शट्डाउन किया जाता है। उसके बाद भी दिन में कई बार लाइट जा रही है। आखिर विभाग किस बात की मरम्मत कर रहा है। मजाक बनाकर रखा हुआ है।
विज्ञापन

4. नया बाजार निवासी ओम प्रकाश सरीन ने कहा कि गर्मी के मौसम में अकारण बिजली जाने से भारी परेशानी हो रही है। घर में बैठना तक मुश्किल हो गया है। बिजली के उपकरण भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। ऐसा लंबे समय से चल रहा है।
-संवाद

आशिक अली। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें