फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

340 बिजली उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

Sat, 28 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाकुआं(सिरमौर)। बिजली बिल अदा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने डंडा चला दिया है। बद्रीनगर विद्युत उपमंडल के तहत बोर्ड ने सख्त रवैया अपनाते हुए 340 डिफॉल्टर  उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। बिजली मीटर काटने से कई परिवारों के घरों में अंधेरा छा गया है। डिफॉल्टर लंबे अरसे से बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे। बोर्ड के लगभग 32.32 लाख रुपये डिफॉल्टरों के पास फंसे हुए हैं। उधर, बोर्ड की इस कार्रवाई से बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के चलते बिजली बोर्ड वित्तीय घाटे में चल रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं पर नकेल कसने के लिए उनके कनेक्शन काटने शुरू कर दिए गए हैं। बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को कई बार बिल अदा करने के लिए नोटिस भी भेजे गए थे लेकिन वह बिल जमा नहीं कर पाए। एक वर्ष में उपमंडल के 340 उपभोक्ताओं ने विद्युत बोर्ड के 32. 32 रुपये डकार लिए हैं। काटे गए कनेक्शनों में 170 घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन बताए जा रहे हैं जिनसे 15 लाख रुपये बिजली बिल के रूप में रिकवर करने हैं। जबकि 108 कनेक्शन कामर्शियल थे। इनसे 12 लाख रुपये की रिकवरी की जानी थी। इसके अलावा निजी सिंचाई योजनाओं को संचालन करने वाले करीब 32 उपभोक्ताओं ने 3.32 लाख रुपये दबाए हुए हैं। आटा मील मालिक भी बिल नहीं दे रहे। बोर्ड की कार्रवाई से 28 आटा मिल बंद हो गई है।

बॉक्स के लिए--
कहां-कहां हुई कार्रवाई
बोर्ड ने जामनीवाला, कुडियों, गुलाबगढ़, खारा बांय कुआं, बद्रीपुर, भूपपुर, गोंदपुर, निहालगढ़, नवादा पांवटा समेत करीब 340 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की है। बोर्ड का कहना है कि बिजली बिल नहीं देने वालों पर भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
एक साल से बिल नहीं जमा करा रहे थे डिफॉल्टर
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश रहल ने बताया कि पिछले एक साल से उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे। इनमें घरेलू, कामर्शियल कनेक्शन हैं। इसके अलावा सिंचाई योजनाओं और आटा मिल मालिकों ने भी पैसे दबाए हैं। कहा कि जो उपभोक्ता तीन महीने में बिल जमा नहीं करते उनके कनेक्शन काट दिए जाते हैं। डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को दो प्रतिशत जुर्माने के साथ बिल जमा करना होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें