फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बुजुर्गों ने डाले वोट, युवाओं से भी की अपील

विज्ञापन
(पंचायतीराज चुनाव में - बुजुर्ग मतदाता)- मोहर सिंह(97 )
विज्ञापन
लोकतंत्र के पर्व में दिखाया उत्साह
विज्ञापन


बुजुर्ग बोले, मतदान कर लोकतांत्रिक अधिकार का किया प्रयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गांव की सरकार चुनने के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखा। कमरऊ पंचायत में सुबह 7 बजे से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। मतदान के लिए 70 से 97 साल आयु के मतदाताओं में भी खूब उत्साह दिखा। बुजुर्ग मतदाताओं ने युवा और दूसरे मतदाताओं से भी मतदान करने की अपील की।


कमरऊ चौकी पंचायत के मोहर सिंह (97) ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान कर वे गर्व महसूस कर रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के निर्वाचन में हम बुजुर्गों का भी योगदान रहेगा।
विज्ञापन


मदन सिंह ठाकुर (83) ने कहा कि पंचायतीराज के चुनाव में बुजर्गों में भी मतदान करने को उत्साह है। ग्राम पंचायतों में सही व्यक्ति का चुनाव करने के लिए मतदान जरूरी है। ऐसे में अधिक संख्या में मतदान होना प्रत्यक्ष चुनाव का एक सही उदाहरण है।

मुनाना निवासी मेहर सिंह (72) तोमर ने कहा कि बुजुर्ग स्वयं मतदान केंद्र में आकर वोट डाल रहे हैं। इस उम्र में भी अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने से खुश हैं। मतदान से ईमानदार , शिक्षित व विकास करवाने वाले को वोट दिया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान खतर सिंह ठाकुर (70) ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बन कर वे उत्साहित हैं। जनता के हित में काम करे ऐसे प्रत्याशी को ही सोच समझकर मतदान किया। खास कर युवाओं को तो बिल्कुल यह अवसर नहीं खोना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें