फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दुगाना और एमडीसीसी सियू सुपर-16 में

विज्ञापन
विज्ञापन
(सिटी स्पोर्टस)
विज्ञापन

चांंदनी पंचायत में चल रही संजय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के चांदनी में छठी संजय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रो रहा है। दुगाना ने शिमला बलग की टीम को हराया, जबकि एमडीसीसी सियू की टीम ने पाब मानल की टीम को पराजित किया। इस जीत के साथ दुगाना और एमडीसीसी सियू की टीमें सुपर-16 में प्रवेश कर गई हैं।
आयोजन समिति के प्रधान यशपाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष विक्रांत पुंडीर और नरेश ठाकुर ने बताया कि स्व. संजय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 में दो और टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। एक रोमांचक मैच में एमडीसीसी सियू की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 39 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाब मानल की टीम 6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 37 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में बलग शिमला और दुगाना के बीच मुकाबला हुआ। बलग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 45 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुगाना की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें