फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रात को बेवजह घूम रहे युवाओं को न घूमने की दी हिदायत

विज्ञापन
नाहन में देर रात को दल बल के साथ पेट्रोलिंग करते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

रात को बेवजह घूम रहे युवाओं को न घूमने की दी हिदायत
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त ने रात को की पेट्रोलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर सोमदत्त ने सोमवार देर रात को दलबल के साथ जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग पर निकले।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त ने देर रात को सड़क पर बेवजह घूम रहे युवाओं को रोका और उनसे संवाद किया। देर रात घूमने का वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इस पर देर रात को अकारण न घूमने को लेकर हिदायत दी और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकियों सहित पेट्रोलिंग पर लगी टीम को भी जांचा।
सोमदत्त ने बताया कि इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि शहर में अंधेरे वाले क्षेत्रों में युवा रात के समय नशे की गतिविधियों को अंजाम देते हैं जिसको लेकर टीम के साथ रात को निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवाओं से किसी प्रकार का कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ लेकिन देर रात तक सड़कों पर घूमते हुए युवा पाए गए। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रहने को लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें