जोगेंद्र सिंह बने शारीरिक शिक्षक संघ सतौन के अध्यक्ष
सतौन (सिरमौर)। शारीरिक शिक्षक संघ खंड सतौन की बैठक संघ के अध्यक्ष वीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुरानी कार्यकारिणी भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जोगेंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष चुना गया। जबकि इंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, नरेश तोमर को महासचिव बनाया गया। जिला कार्यकारिणी में आदेश तोमर, पृथ्वी सिंह और वीर सिंह को चुना गया। रमेश चंद को वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया। संवाद