फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में नवंबर में होगी वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरटीओ सोना चंदेल ने जारी किया शेड्यूल, नाहन, पांवटा साहिब समेत सात क्षेत्रों में होंगे टेस्ट
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में नवंबर 2026 के दौरान वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, कफोटा, संगड़ाह और सराहां में निर्धारित तिथियों पर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सोना चंदेल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) इंजीनियर विजय चौहान विभिन्न केंद्रों पर सेवाएं देंगे।
आरटीओ के अनुसार, नाहन में वाहनों की पासिंग 5 और 25 नवंबर को, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 6 और 26 नवंबर को होंगे। पांवटा साहिब में वाहनों की पासिंग 16 और 27 नवंबर तथा ड्राइविंग टेस्ट 17 और 28 नवंबर को निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह राजगढ़ में 2 नवंबर को वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों होंगे। संगड़ाह में यह प्रक्रिया 3 नवंबर को और सराहां में 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी। शिलाई और कफोटा क्षेत्र के लिए 19 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। इस दिन कफोटा में सुबह के समय, जबकि शिलाई में दोपहर बाद वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट होंगे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों, ड्राइविंग टेस्ट के आवेदकों और वाहन ऑपरेटर यूनियनों से निर्धारित तिथियों के अनुसार संबंधित केंद्रों पर पहुंचने की अपील की है। आवेदकों को जरूरी दस्तावेज के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है, ताकि प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें