फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: इटरनल विश्वविद्यालय की डॉ. नीलम ठाकुर को दो प्रतिष्ठित सम्मान

विज्ञापन
इटरनल विवि के दीक्षांत समारोह में सम्मान प्राप्त करतीं डॉ. नीलम ठाकुर । संवाद
विज्ञापन
-मेरिटोरियस टीचर और बेस्ट राइजिंग रिसर्चर अवार्ड से नवाजी गईं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। इटरनल विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह में अकाल कॉलेज ऑफ बेसिक साइंसेज़ के जूलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम ठाकुर को दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट शिक्षण एवं शोध कार्य के लिए उन्हें मेरिटोरियस टीचर अवार्ड और बेस्ट राइजिंग रिसर्चर अवार्ड-2025 प्रदान किया गया।

डॉ. नीलम ठाकुर को जैविक विज्ञान के क्षेत्र में 11 वर्षों से अधिक का अध्यापन अनुभव और करीब 15 वर्षों का शोध अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में 70 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा उन्होंने छह पीएचडी और 13 एमएससी शोधार्थियों का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन भी किया है। उन्होंने तीन बाह्य वित्तपोषित अनुसंधान परियोजनाओं को भी सफलतापूर्वक पूरा किया है।
विज्ञापन


उनका शोध कार्य मुख्य रूप से पर्यावरण-अनुकूल कीट प्रबंधन, एंटोमोपैथोजेनिक निमेटोड्स, जैविक नियंत्रण, सतत कृषि तथा पर्यावरण सुरक्षित फसल संरक्षण तकनीकों पर केंद्रित रहा है।
विज्ञापन


डॉ. नीलम ठाकुर ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। भविष्य में भी वे शोध और शिक्षण के माध्यम से समाज तथा वैज्ञानिक समुदाय के लिए बेहतर योगदान देने का प्रयास करती रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें