पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर को होम प्रोडक्शन बनाने के लिए सम्मानित किया गया। स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, एयरलाइंस एंड टूरिज्म, सीटी यूनिवर्सिटी ने 5वें शेफ कॉन्क्लेव लुधियाना में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री रजनी ने उन्हें सम्मानित किया।
बता दें कि पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर देश के बहुत से मंचों पर सम्मानित की जा चुकी हैं। इस बार उनको यह सम्मान बेहतरीन होम बेकरी के उत्पाद (प्रोडेक्ट) तैयार करने के प्रशिक्षण देने पर दिया गया। डॉ. हरलीन ने बताया कि यह सम्मान पद्मश्री रजनी से प्राप्त करने पर खुद को गौरवांवित महसूस कर रही हैं। स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, एयरलाइंस एंड टूरिज्म, सीटी यूनिवर्सिटी ने 5वें शेफ कॉन्क्लेव और पुरस्कारों की मेजबानी की, जिसमें देश के प्रसिद्ध शेफ और उद्योग विशेषज्ञों ने शिरकत की। सीटी यूनिवर्सिटी और सीएएफआर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रहीं। संवाद