राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से नवाजे गए प्रो. दिनेश शर्मा
ददाहू महाविद्यालय का नाम हुआ गौरवान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। डिग्री काॅलेज ददाहू में कार्यरत प्रो. दिनेश कुमार शर्मा को सर्वश्रेष्ठ अध्यापक के खिताब से नवाजा गया। राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार-2025 के अंतर्गत उन्हें यह पुरस्कार इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म्स एंड इन हॉयर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से दिया गया। दी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (भारत) उत्तराखंड स्टेट सेंटर देहरादून में वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सुबोध उनियाल ने यह पुरस्कार दिया। इससे ददाहू महाविद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।
समारोह में उप कुलपति पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार डॉ. सत्येंद्ररा मित्तल, इंजीनियर एनके यादव अध्यक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर (भारत) उत्तराखंड एवं अतुल शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य विभूतियां उपस्थित रहीं। प्रो. दिनेश कुमार ने इसका श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, पत्नी रेणु शर्मा, पुत्री एवं सभी विद्यार्थियों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।