रांची में आर्ट ऑफ गिविंग रत्न अवार्ड हासिल करते डॉ चमन सिंह ठाकुर। स्रोत: लेखक
नाहन/सराहां(सिरमौर)। आर्ट ऑफ गिविंग की 13वीं वर्षगांठ पर रांची में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नाहन निवासी डॉ. चमन सिंह ठाकुर को आर्ट ऑफ गिविंग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक प्रो. डॉ. अच्युत सामंत (ओडिशा), पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और संस्था के सचिव शेखर बोस ने डॉ. चमन सिंह ठाकुर को यह सम्मान दिया। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर डॉ. चमन सिंह ठाकुर ने आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक सहित संस्था के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। संवाद