फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाए दहेज मांगने और दुराचार के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना के तहत पड़ने वाले एक गांव की विवाहिता ने पति व ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न व ससुर पर दुराचार के भी आरोप जड़े हैं। माजरा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला की शिकायत अनुसार उसकी करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई है। पीड़िता का आरोप है कि उससे पहले तो गाड़ी की मांग की गई। अब दो-तीन माह से धमकियां दी जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि ससुर भी उस पर गलत नीयत रखता है। पीड़िता ने ससुर पर जबरदस्ती दुराचार के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि इस बारे में अपनी सास को कई बार बताया। सास भी चुप रहने के लिए डराती व धमकाती रही।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि माजरा थाना में पीड़ित महिला की शिकायत विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर ली गई है। माजरा थाना प्रभारी की टीम मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें