फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में लावारिस कुत्तों के लिए डाॅग शेल्टर का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात-
विज्ञापन

नाहन में लावारिस कुत्तों के लिए डाॅग शेल्टर का कार्य शुरू
10 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा डॉग शेल्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में लावारिस कुत्तों को पनाह देने के लिए डॉग शेल्टर का कार्य शुरू हो गया है। नाहन के श्मशानघाट के समीप डॉग शेल्टर बनाया जा रहा है। 10 लाख की लागत से बनने वाले डॉग शेल्टर में डॉग हट, डॉक्टर रूम, केयर रूम बनाया जाएगा। गौर हो कि नाहन में लंबे समय से डॉग शेल्टर की समस्या बनी हुई थी। नगर परिषद के जनरल हाऊस में कई मर्तबा यह मुद्दा उठता रहा लेकिन सिरे नहीं चढ़ा लेकिन इस वर्ष जनरल हाऊस में डाग शेल्टर बनाए जाने के लिए सभी पार्षदों ने हामी भरी और अब इसे मंजूरी मिली।
नाहन में बढ़ती लावारिस कुत्तों की संख्या चिंता का विषय है, जिस पर कोई लगाम नहीं है लेकिन डॉग शेल्टर से जहां लावारिस कुत्तों को पनाह मिलेगी, वहीं पशु पालन विभाग नसबंदी के बाद इन्हें केयर रूम में रख पाएगा जिससे नसबंदी का ऑपरेशन सही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस बारे में नगर परिषद की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर ने बताया कि नाहन के श्मशानघाट के समीप डॉग शेल्टर को बनाए जाने का कार्य शुरू हो चुका है। इसमें अभी झाड़ियां काटी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें