सरकार की योजनाएं आम लोगों तक पहुंचाने का होगा हर संभव प्रयास : वर्मा
विज्ञापन
प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त सिरमौर का कार्यभार किया ग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आईएएस प्रियंका वर्मा ने बुधवार को उपायुक्त सिरमौर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वह जिला चंबा से संबंध रखती हैं और एमबीए है। इससे पहले प्रियंका वर्मा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। वह जुलाई, 2019 से जून, 2021 तक जिला सिरमौर में अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं भी दे चुकी हैं।
प्रियंका वर्मा उप मंडलाधिकारी कंडाघाट, उपमंडलाधिकारी बिलासपुर व एचपीपीसीएल में निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
उपायुक्त सिरमौर का पदभार संभालने के बाद प्रियंका वर्मा ने कहा कि वह जिला सिरमौर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जिले में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करेंगी।