फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले के बाजारों में दिवाली की रौनक, मोमबत्ती और दीयों की बिक्री बढ़ी

विज्ञापन
नाहन के बड़ा चौक में दीयों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


लाइटों, सजावटी सामान, बैटरी वाले दीयों की दुकानों पर उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। दिवाली को लेकर शहर समेत जिलेभर के बाजारों में रौनक लौट आई है। बाजार में मिठाई, सजावटी सामान, दीयों और मोमबत्ती की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस बार पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ-साथ मोमबत्ती और बैटरी से चलने वाले दीये भी ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं।

इसके अलावा ज्वेलर्स और मोबाइल विक्रेताओं की भी खूब चांदी हो रही है। इन दुकानों में भी पूरे दिन ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा। मुख्यालय नाहन के बड़ा चौक में मिट्टी के दीयों, मोमबत्ती और सजावटी सामान को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। यहां पर ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने छोटी दिवाली पर खूब खरीदारी की। दोपहर बाद शहरवासी भी बड़ी संख्या में बाजार आए और दिवाली पर्व को लेकर खरीदारी की। बाजार में सुबह से ही चहल-पहल लगी रही। इससे दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक नजर आई।
विज्ञापन


बड़ा चौक के दुकानदार संजीव और उनकी बेटी कनिष्का ने बताया कि उनके पास हर तरह के मिट्टी के दीये और बर्तन मौजूद हैं। मिट्टी से बनी सजावटी चीजें भी लोग जमकर खरीद रहे हैं। इसके अलावा बाजार में 10 से ज्यादा तरह की डिजाइनर मोमबत्तियां भी नजर आ रहीं हैं। इसमें लड्डू, कमल के फूल और कलश आकार वाली मोमबत्तियों की मांग सबसे ज्यादा दिखी।

बाक्स

बैटरी वाले दीयों के साथ-साथ परंपरागत दीयों की भी बिक्री

बाजार में बैटरी वाले दीयों के अलावा परंपरागत मिट्टी के दीयों की भी खूब खरीदारी हो रही है। लोग पूजन के लिए मिट्टी के दीये जरूर खरीद रहे हैं। इसके अलावा घर की रेलिंग और बाहरी सजावट के लिए भी सजावटी लाइटों, बैटरी वाले दीयों और मोमबत्ती की खरीदारी भी चरम पर रही।

बाक्स

मिठाई विक्रेताओं ने भी कूटी चांदी

बाजार में दिवाली मौके पर मिठाई विक्रेता भी खूब चांदी कूटते नजर आए। कई तरह की मिठाइयों से दुकानें सजी पड़ी हैं। लोग दिवाली पर उपहार स्वरूप एक-दूसरे को मिठाई देने के लिए इसकी खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन


संवाद

नाहन के बड़ा चौक में दीयों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

नाहन के बड़ा चौक में दीयों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

नाहन के बड़ा चौक में दीयों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

नाहन के बड़ा चौक में दीयों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें