फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में दिव्यांश प्रथम

विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के छात्र दिव्यांश को सम्मानित करते अध्यापक। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के छात्र दिव्यांश भारद्वाज ने राज्यस्तरीय कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। सातवीं कक्षा के छात्र दिव्यांश ने हमीरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय बाल मेले की कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दिव्यांश ने पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


शनिवार को स्कूल पहुंचने पर दिव्यांश का स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल की ओर से उसे सम्मानित भी किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगदीश सैनी ने बताया कि दिव्यांश खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल है और वह अनुशासित एवं प्रतिभाशाली छात्र है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें