-संगड़ाह महाविद्यालय में आयोजित हुई वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। महाविद्यालय संगड़ाह में शनिवार को वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान आयोजित लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में रीतिका, अंबिका, नीतिका, 1500 मीटर दौड़ में रविना, अमिशा, शिवानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, लड़कियों की ही ऊंची कूद में अंकिता शर्मा, संगीता, सिमरन शर्मा, और लंबी कूद में सिमरन शर्मा, रीतिका, बबीता तथा शॉटपुट में अंकिता शर्मा, रीतिका और संगीता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार लड़कियों की डिस्कस थ्रो में अंकिता शर्मा, मानसी, टीना, ट्रिप्पल जंप में रीतिका, सिमरन शर्मा व बबीता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, लड़कों की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक, रिषव, रविकांत, 1500 मीटर दौड़ में अभिषेक, मनोज व अनिल कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की ही ऊंची कूद में अभिषेक, कुशाल, मुकेश और लंबी कूद में अभिषेक, मुकेश व अश्वनी तथा शॉटपुट में रिशव, मुकेश व अभिषेक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लड़कों के डिस्कस थ्रो में रिशव ठाकुर, सुशांत शर्मा व तुषार, ट्रिप्पल जंप में सुशांत, तुषार व रिषव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के आधार पर बेस्ट एथलेटिक का खिताब लड़कों में अभिषेक व लड़कियों में अंकिता शर्मा को प्रदान किया गया। प्राचार्य ने सभी शुभकामनाएं प्रदान की हैं।
संवाद